फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dial 112 team driver attacked

विवाद की सूचना पर पहुंचे डायल 112 के चालक पर हमला

Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 Jul 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
Dial 112 team driver attacked
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। विवाद की सूचना पर गांव में पहुंची डायल 112 पुलिस टीम के चालक को एक युवक ने हमला कर घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी हमलावर फरार है। मौके पर मौजूद अन्य पुलिसकर्मियों ने घायल चालक को एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात डायल 112 पर राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के गोबरऊर निवासी रामचंद्र ने सूचना दी कि गांव में एक युवक धारदार हथियार लेकर घूम रहा है। इसका विरोध करने पर ग्रामीणों को धमका रहा है। सूचना के बाद डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। इस दौरान वाहन से बाहर निकलते ह चालक मोहम्मद शरीफ पर आरोपी युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
विज्ञापन

टीम के बाकी पुलिसकर्मी जब तक कुछ समझ पाते आरोपी मौके से भाग निकला। सीओ जगदीशलाल टमटा ने बताया कि चालक के घायल होने की जानकारी मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed