{"_id":"5fa18bf08ebc3ec5ef031269","slug":"dhan-khareed-ambedkar-nagar-news-lko5484766172","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने किया धान क्रय केंद्र व पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने किया धान क्रय केंद्र व पशु आश्रय स्थल का औचक निरीक्षण
विज्ञापन
फोटो 25, अंबेडकरनगर के रामनगर में धान क्रय केन्द्र का जायजा लेते डीएम राकेश कुमार मिश्र।
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आलापुर। डीएम राकेश कुमार मिश्र ने मंगलवार को रामनगर स्थित धान क्रय केंद्र का जायजा लिया। केंद्र पर मिले किसानों से धान बिक्री के बारे में जरूरी जानकारी हासिल की। किसानों को आश्वस्त किया कि उनके धान की खरीद प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित होगी। जिले में कहीं भी किसी एक किसान को धान बिक्री में कठिनाई नहीं आने दी जाएगी। डीएम ने बाद में रामनगर नवनिर्मित गो आश्रय स्थल का भी जायजा लिया।
संपूर्ण समाधान दिवस में भाग लेने के बाद डीएम राकेश कुमार मिश्र रामनगर स्थित धान क्रय केंद्र पहुंच गए। यहां धान खरीद होती मिली। केंद्र प्रभारी राजेश सिंह ने साक्ष्य दिखाते हुए बताया कि 60 क्विंटल धान की तौल अब तक हो चुकी है। मौके पर किसान समशेर का एक ट्राली धान तौल के लिए खड़ा था, जिसके लिए प्रक्रिया अपनाई जा रही थी। डीएम ने मौके पर मिले किसानों से धान खरीद को लेकर जरूरी जानकारी हासिल की। उन्होंने बताया कि धान की बिक्री में कोई असुविधा नहीं हुई।
डीएम ने किसानों को भरोसा दिलाया कि जिले में एक भी किसान को धान की बिक्री में दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। किसानों को उनके धान की पूरी कीमत दिलाई जाएगी। बताया कि किसानों की सुविधा के लिए ही सभी केंद्रों पर राजस्व कर्मियों की तैनाती की गई है, जिनके द्वारा किसानों की मदद सुनिश्चित की जाएगी। किसी भी स्तर पर किसानों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी। डीएम ने बाद में मसेना मिर्जापुर स्थित नवनिर्मित पानी के टैंक का जायजा लिया। यहां अमृत योजना के तहत टैंक का निर्माण पूरा हुआ है। बताया गया कि कुल 546 परिवारों को योजना का लाभ मिलेगा। अब तक 465 परिवारों को कनेक्शन दिया जा चुका है। शेष परिवारों को पेयजल पाइपलाइन से जोड़ने का कार्य प्रगति पर पाया गया।
विज्ञापन
डीएम ने रामनगर में नवनिर्मित गौ आश्रय स्थल का जायजा लिया। वहां उन्होंने अपने हाथों से कई गोवंश को पौष्टिक आहार खिलाया। कर्मचारियों से कहा कि वे सभी पशुओं के साथ संवेदना का परिचय देते हुए उनकी सेवा करें। ठंड को देखते हुए पर्याप्त मात्रा में तिरपाल व पुआल की उपलब्धता सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। कहा कि चारे आदि के प्रबंध में भी कोई कमी नहीं होनी चाहिए। अन्यथा कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर आलापुर एसडीएम धीरेंद्र श्रीवास्तव, समेत कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।