फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Devotion, knowledge and detachment are the triveni of life

Ambedkar Nagar News: भक्ति, ज्ञान और वैराग्य ही है जीवन की त्रिवेणी

Sun, 04 Jan 2026 12:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 04 Jan 2026 12:01 AM IST
विज्ञापन
Devotion, knowledge and detachment are the triveni of life
अंबेडकरनगर। अकबरपुर के शहजादपुर पुराने चौक मैदान में श्रीमद्भागवत कथा के तीसरे दिन शुक्रवार को प्रवाचक सर्वेश्वर शरण ने मनुष्य के जीवन में पाप-पुण्य, कर्म और उनके फल को लेकर विस्तार से विचार रखे।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि मनुष्य के प्रत्येक कर्म का फल उसे इसी धरती पर भोगना पड़ता है। मनुष्य अपने जीवन में जो भी पाप या पुण्य करता है, उसका परिणाम किसी और लोक में नहीं, बल्कि इसी संसार में सामने आता है। जब व्यक्ति अपने कर्मों का फल भोगता है, तभी उसे यह अनुभूति होती है कि उसने जीवन में किस प्रकार के कार्य किए हैं और उनके परिणाम कितने प्रभावशाली हैं। संसार में भक्ति, ज्ञान और वैराग्य जीवन की त्रिवेणी हैं। इन तीनों का संतुलन ही मनुष्य को सही मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
विज्ञापन

भक्ति से आस्था मजबूत होती है, ज्ञान से विवेक जागृत होता है और वैराग्य से जीवन में संतुलन बना रहता है। इन तीनों के बिना मनुष्य जीवन के उद्देश्य को समझ नहीं पाता। कर्म का फल टलता नहीं है और न ही किसी अन्य समय पर स्थानांतरित होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्ण भक्ति से व्यक्ति जीवन की कठिन से कठिन परिस्थितियों का सामना कर सकता है। जीवन में आने वाली परेशानियां और संकट स्थायी नहीं होते। भक्ति मनुष्य को मानसिक और आत्मिक शक्ति प्रदान करती है, जिससे वह हर परिस्थिति में धैर्य बनाए रखता है। कृष्ण भक्ति के माध्यम से मनुष्य अपने कर्मों को सुधारने और जीवन को सही दिशा में ले जाने का साहस प्राप्त करता है। इस दौरान महेंद्र, मनोज, अभिषेक व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed