{"_id":"582a04404f1c1b61368fe685","slug":"devotees-over-a-dip-in-mocshydayini-saryu-on-kartik-purnima","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मोक्ष्यदायिनी सरयू में लगायी डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा पर श्रद्धालुओं ने मोक्ष्यदायिनी सरयू में लगायी डुबकी
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 15 Nov 2016 12:06 AM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के चहोड़ाघाट स्थित सरयू नदी में कार्तिक पूर्णिमा के मौके पर स्नान करने उमड़े श्रद्धालु
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर जिले में बड़ी तादाद में महिलाओं व पुरुषों ने पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सत्यनारायण की कथा सुनी, और विधि विधान से पूजन अर्चन किया। सुबह से ही सरयू नदी के विभिन्न घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ जमा हो गई। श्रद्धालुओं ने पवित्र नदी में डुबकी लगाई, और श्रद्धा व क्षमता के अनुसार दान भी किया। टांडा, इल्तिफातगंज, आलापुर आदि क्षेत्रों की नदियों पर काफी भीड़ जुटी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय के विभिन्न मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। सोमवार सुबह से ही जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोगों के बीच कार्तिक पूर्णिमा को लेकर उत्साह दिखा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने जहां जिले के विभिन्न पवित्र नदियों के घाटों पर पहुंचकर स्नान ध्यान किया, वहीं मंदिरों में भी पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दिखी।
विज्ञापन
जिला मुख्यालय पर गायत्री मंदिर परिसर, हनुमान मंदिर व दुर्गा मंदिर में भी श्रद्धालु सुबह सुबह स्नान कर पहुंचे, और पूरे विधि विधान से पूजन अर्चन किया। इसके अलावा नदी में स्नान करने व सत्यनारायण भगवान की कथा सुनने को लेकर श्रद्धालुओं में ज्यादा उत्साह दिखा। कई श्रद्धालुओं ने तो घर पर ही भगवान सत्यनारायण की कथा सुनीं, और लोगों को प्रसाद ग्रहण कराया।
विज्ञापन
साथ ही सामर्थ्य के अनुसार दान आदि भी किया। जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भी कार्तिक पूर्णिमा को लेकर काफी आस्था दिखी। मान्यता है कि कार्तिक पूर्णिमा को पवित्र नदी में स्नान करने व दान करने से काफी पुण्य मिलता है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु जहां अयोध्या के लिए एक दिन पूर्व ही रवाना हो चुके थे।
वहीं सोमवार को इल्तिफातगंज, आलापुर आदि क्षेत्र की नदी के विभिन्न घाटों पर स्नान कर दान आदि किया। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा पर लोगों ने पूरी श्रद्धा के साथ भक्तिमय वातावरण में व्रत धारण कर विधिवत भगवान सत्यनारायण की पूजा करके कथा सुनी और हवन आरती कर सुख समृद्धि की कामना किया।
भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने क्षेत्र के श्रीतामेश्वर नाथ महादेव डुहिया स्थित पवित्र सरयू तट पर पावन जलधारा में स्नान कर पूजन अर्चन किया। भोर से ही श्रद्धालुओं का आगमन एवं सरयू स्नान शुरू हुआ, जो दोपहर बाद तक चलता रहा। लोगों ने सरयू स्नान कर मंदिरों में स्थापित विग्रहों का पूजन अर्चन कर पुरोहितों को दान दिया।
आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय चहोड़ाघाट, बिड़हर, कम्हरियाघाट, चाड़ीपुर आदि घाटों पर देर रात्रि से ही श्रद्धालुओं का सरयू नदी में स्नान करने के लिए तांता लगा रहा। इस दिन नदियों में स्नान करने व दान करने का बहुत पुराना महात्मा बताया जाता है। स्नान करने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं।
स्नान के पश्चात गरीबों में दान पुण्य भी श्रद्धालुओं द्वारा किया गया। घाटों को जोड़ने वाले रामनगर, नरियांव, बावली चौक, जहांगीरगंज चौराहों पर मेले जैसी स्थिति बनी रही। उपजिलाधिकारी विनय कुमार गुप्त व क्षेत्राधिकारी आरके सिंह के द्वारा बीच बीच में पहुंचकर घाटों का निरीक्षण किया। घाट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए बैरीकेडिंग भी प्रशासन के द्वारा बनवाई गई थी।