{"_id":"47dfacbc2b7952d980234f3b3496e069","slug":"devotees-descended-on-temples-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में दर्शन को उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में दर्शन को उमड़े भक्त
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2015 10:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां दुर्गा के भक्तों ने मंगलवार को सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना की। भक्त भोर से ही मंदिरों में दर्शन के लिए जुट गए। वहीं, मंदिरों में बज रहे भक्ति गीतों के बीच लगने वाले जयकारे श्रद्धालुओं के उत्साह को और बढ़ा रहे थे। सुरक्षा व्यवस्था को चौकस रखने के लिए प्रत्येक नुक्कड़ पर पुलिस बल तैनात था।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह होने के साथ एक बार फिर मां शेरावाली के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। भक्तों ने पूरे विधि विधान से मां के सप्तम स्वरूप मां कालरात्रि की उपासना की। भक्तों ने मां कालरात्रि की उपासना ऊं ऐं हीं क्लीं चामुण्डायै विच्चै के मंत्र के साथ की।
विज्ञापन
भक्तों का मानना है कि भगवान शंकर की शक्ति के रूप में वह कभी रुद्राणी बनकर भक्तों का कल्याण करती हैं, तो कभी चंडिका बनकर दुष्टों का संहार करती हैं। काली जी व शंकर जी का स्वभाव एक जैसा है। वह अपने भक्तों की विनती जल्द सुनते हैं। भक्तों में मां काली के प्रति अटूट विश्वास है।
विज्ञापन
भक्तों ने घरों में पूजा अर्चना की। बड़ी संख्या में उपासक देवी मंदिरों व पूजा पंडालों में भी पहुंचकर आराधना की। अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा स्थित दुर्गा मंदिर, शहजादपुर स्थित रामजानकी मंदिर, दोस्तपुर रोड काली मंदिर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के देवी मंदिरों में पूरे दिन पूजा अर्चना का कार्य चलता रहा। आलापुर, जहांगीरगंज, भीटी, कटेहरी व महरुआ आदि क्षेत्रों में भी दुर्गा पूजा की धूम पूरे चरम पर है।
मंगलवार शाम को जिला मुख्यालय पर पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के दर्शन करने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु जुटे। ग्रामीण क्षेत्रों से भी भारी भीड़ पहुंची। प्रत्येक तिराहे, चौराहे व अन्य भीड़ भाड़ वाले स्थानों पर पुलिस की ड्यूटी लगाए जाने के साथ ही मोबाइल टीम भी गश्त करती दिखी।
पूजा पंडालों पर बज रहे देवी गीतों व मां के जयकारों से समूचा माहौल पूरी तरह भक्तिमय रहा। हजपुरा प्रतिनिधि के अनुसार अनुसार मंगुराडिला, रफीगंज, बड़ेपुर, हजपुरा, कजपुरा, रसूलपुर, मछलीगांव सहित अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित दुर्गा पंडालों पर मां दुर्गा के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का सुबह व शाम से देर रात तक पहुंचने का सिलसिला जारी रहा।