{"_id":"60b90a1b8ebc3e17554ea09e","slug":"development-work-should-be-started-immediately-in-gram-panchayats-ambedkar-nagar-news-lko58084074","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम पंचायतों में अविलंब शुरू कराया जाय विकास कार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम पंचायतों में अविलंब शुरू कराया जाय विकास कार्य
विज्ञापन
आलापुर। ग्राम पंचायतों के कार्यों में गति लाने के लिए खंड विकास अधकारी मोहम्मद आरिफ ने ग्राम सचिव तथा ग्राम प्रधानों को निर्देश दिया है। कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप सभी को कार्य करना होगा। गांवों में विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए। जिन गांव में कार्य शुरू नहीं हुआ है, वहां अविलंब कार्य शुरू करा दिया जाएगा। लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
गौरतलब है कि पंचायत चुनाव के समय से ही ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति न के बराबर हो गई थी। हालांकि पंचायत चुनाव के बाद अब ग्राम प्रधानों, ग्राम सचिव तथा रोजगार सेवकों के सहयोग से ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों की गति फिर से पकड़नी शुरू कर दी है।
विकासखंड रामनगर के 104 ग्राम पंचायतों में से 84 ग्राम पंचायतों में कार्य शुरू हो चुका है। शेष 20 ग्राम पंचायतों में विकास कार्य शुरू न होने पर खंड विकास अधिकारी मोहम्मद आरिफ ने नाराजगी प्रकट की है। इस बीच उन्होंनेग्राम सचिवों तथा रोजगार सेवकों को निर्देश दिए हैं कि ग्राम प्रधान के सहह्म्योग से अविलंब गांव में8विकास कार्य शुरू करा दें।
विज्ञापन
यदि एक सप्ताह के अंदर कार्य शुरू नहीं कराए गए तो ऐसे ग्राम सचिवों के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। मनरेगा एपीओ मनोज कुमार वर्मा ने बताया कि जिन गांव में कार्य नहीं शुरू हुए हैं वहां के प्रस्ताव अविलंब मांगे गए हैं। रोजगार सेवक और पंचायत सचिव को कहा गया है कि वे तीन दिनों के अंदर कार्य शुरू करा दें।