फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Despite the ban, stubble is being burnt in the fields.

Ambedkar Nagar News: प्रतिबंध के बावजूद खेतों में जलाई जा रही पराली

Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sun, 26 Oct 2025 11:26 PM IST
विज्ञापन
Despite the ban, stubble is being burnt in the fields.
अंबेडकरनगर। जिले में रोक के बावजूद किसान खेतों में पराली जला रहे हैं। इसका पर्यावरण पर असर पड़ रहा है। इस पर अंकुश के लिए जिला प्रशासन की ओर से किसानों पर जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसके बावजूद किसान धान की मड़ाई के बाद खेत में ही पुआल जला दे रहे हैं। खेत में इस समय धान की फसल तैयार है।
विज्ञापन

किसान धान कटाई व मड़ाई खेतों में कही कर रहे हैं। इसके बाद पुआल को खेत में ही जला दे रहे हैं। इससे खेत की उर्वरा शक्ति तो कमजोर हो रही है। इससे खेत में फसलों के पैदावार पर भी प्रभाव पड़ता है। रविवार सुबह सम्मनपुर के जलालपुर पट्टी संपर्क मार्ग के निकट एक खेत में पराली जल रही थी। खेत से धुएं का गुबार उठ रहा था। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार यह खेत संजलपुर गांव के एक किसान का बताया जा रहा है। किसान खेतों में पराली न जलाएं, इसके लिए कृषि विभाग व राजस्व विभाग की ओर से किसानों को जागरूक किया जा रहा है। दो दिन पूर्व डीएम ने एक जागरूकता वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया है। यह वाहन गांव-गांव जाकर किसानों को पराली जलाने से पर्यावरण को होने वाली हानि के बारे में जागरूक कर रहा है। अब तक दो किसानों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। उप कृषि निदेशक डॉ.अश्विनी कुमार सिंह ने बताया कि खेत में पराली जलाने वाले किसानों पर जुर्माने के साथ ही सजा हो सकती है। किसान पराली न जलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed