{"_id":"2ab4f24f6b478f6486c3be7ed509788f","slug":"descended-devoties-on-the-second-monday-of-sawan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़े श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन के दूसरे सोमवार पर उमड़े श्रद्घालु
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मंदिरों में श्रद्धालुओं व कांवरियों की काफी भीड़ जुटी। भक्तों ने पवित्र सरयू में स्नान कर देवादिदेव महादेव का जलाभिषेक किया।
विज्ञापन
सावन मास के दूसरे सोमवार को श्री तामेश्वरनाथ महादेव डुहिया, श्रीझारखंडनाथ महादेव छज्जापुर, श्री नर्वदेश्वर महादेव कस्बा कोइराना, श्रीनागेश्वर महादेव चौक, उदासीन आश्रम सहित क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों व शिव मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ जुटी।
भगवान शिव को दूध, दही, मधु, अछत, रोली, चंदन, अबीर, गुलाल, भांग, धतूरा व फल आदि अर्पित कर धूप दीप कर अभिषेक किया। पूरे दिन शिवालयों व शिवमंदिरों में यह क्रम जारी रहा।
विज्ञापन