फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   desauster

घर पर गिरा विशालकाय पेड़, बाल बाल बचे लोग

Sat, 13 Jul 2019 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
desauster
राजेसुल्तानपुर/जलालपुर। बरसात के बाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पेड़ों के गिरने व घरों के ढहने का सिलसिला जारी है। नतीजा यह है कि ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में इन घटनाओं से दहशत का माहौल है। राजेसुल्तानपुर प्रतिनिधि के अनुसार तेंदुआईकला गांव निवासी भकालू परिवारीजनों के साथ टीनशेड से बने घर में शुक्रवार रात सो रहे थे। आधी रात करीब घर के ऊपर सामने लगा नीम का पेड़ गिर पड़ा। हादसे में भकालू के अलावा परिवार के चार अन्य सदस्य बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

पेड़ गिरने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण भी फौरन मौके पर पहुंचे। पेड़ गिरने से घर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। ग्राम प्रधान महेंद्र प्रताप यादव ने शनिवार सुबह इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दिया। इसके बाद लेखपाल ने पहुंचकर मौके की स्थिति का जायजा लिया, और रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दिया।
विज्ञापन

जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार थाना क्षेत्र के मगुराडीला गांव निवासी माता प्रसाद का खपरैल नुमा घर शनिवार सुबह धराशाई हो गया। माता प्रसाद भोर में नित्यक्रिया के लिए घर से बाहर निकल गए थे। पत्नी जानवरों को चारा खिलाने का काम कर रही थी। इसी बीच देखते ही देखते घर धराशायी हो गया। आनन-फानन में मौके पर आए लोगों ने खाने पीने का रखा सामान निकाल कर दूसरों के घरों में रखा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed