फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dense fog slowed down the speed of vehicles, vehicles crawled with lights on

Ambedkar Nagar News: घने कोहरे ने रोकी वाहनों की रफ्तार, लाइट जलाकर रेंगे वाहन

Thu, 14 Nov 2024 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Dense fog slowed down the speed of vehicles, vehicles crawled with lights on
कटेहरी में कोहरे के बीच लाइट जलाकर गुजरते वाहन। 
अंबेडकरनगर। जिले में बृहस्पतिवार की सुबह कोहरे की घनी चादर छाई रही। इससे सुबह के समय वाहन लाइन जलाकर गुजरते नजर आए। कोहरे के कारण वाहनों की रफ्तार भी काफी कम रही। कोहरा इतना घना था कि कुछ दूर दिखना भी मुश्किल था। ऐसे हालात में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ी।
विज्ञापन

कोहरे की दस्तक के साथ ठंड का एहसास होने लगा है। रात में आसमान साफ होने के साथ सुबह कोहरे ने ठंड का असर बढ़ा दिया है। बृहस्पतिवार की सुबह छह बजे कोहरे की हल्की चादर छाई नजर आई। देखते देखते कुछ ही देर में घना कोहरा छा गया। इसका सबसे ज्यादा असर सड़कों पर दिखा। दो पहिया व चार पहिया वाहनों की रफ्तार थम गई। लोगों को लाइट जलाकर आगे बढ़ना पड़ा। सुबह स्कूल के लिए निकले छात्र-छात्राओं को अलग-अलग स्थानों पर वाहनों का इंतजार करने में असुविधा हुई।
विज्ञापन

कोहरे के चलते तमाम घरों के बच्चे स्कूल नहीं गए। अकबरपुर निवासी रमेश व विशाल रघुवंशी ने बताया कि बच्चों के गर्म कपड़े अभी निकले नहीं थे, इसलिए वह स्कूल नहीं गए। एक विद्यालय के प्रधानाचार्य अनूप कुमार ने बताया कि प्रतिदिन की तुलना में आज बच्चों की संख्या कम थी। जबकि आज के दिन खेलकूद होने के चलते स्कूल में बच्चे अधिक आते हैं। उधर, अचानक आए मौसम में बदलाव के बाद अब लोगों ने गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



कोहरे में बरतें सावधानी
यातायात प्रभारी जयबहादुर यादव ने बताया कि कोहरे में वाहन चलाते समय सावधानी अवश्य बरतें। कोहरे में वाहन की रफ्तार कम होनी चाहिए, जिससे सामने खड़े वाहन व आगे की तरफ से आने वाले वाहन को आसानी से देखा जा सके। इसके अलावा आगे चलने वाले वाहनों के बीच कम से कम 100 मीटर की दूरी बनाए रखें। कोहरे के समय वाहन के आगे पीछे की लाइट को ठीक रखें। साथ ही वाइपर को भी पूरी तरह ठीक करा लें। बताया कि आने वाले समय में अभियान चला कर वाहनों में रिफलेक्टर लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।


गेहूं बोआई में आएगी तेजी
किसान मंगल वर्मा ने बताया कि जैसे -जैसे ठंड बढ़ेगी गेहूं के बोआई में तेजी आएगी। कुछ लोग ठंड न पड़ने के कारण गेहूं की बोआई नहीं कर रहे थे। अब कोहरे ने दस्तक दे दी है तो फसलों की बोआई का कार्य तेज हो जाएगा । साथ ही मसूर की खेती करने वाले किसान भी अब बोआई का कार्य तेज कर देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed