फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstration of villagers regarding arbitrariness in ration distribution

राशन वितरण में मनमानी को लेकर ग्रामीणों का प्रदर्शन

Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers regarding arbitrariness in ration distribution
अंबेडकरनगर। राशन वितरण में कोटेदार की मनमानी से नाराज सुल्हनतारा गांव के ग्रामीणों ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट के निकट एकत्रित हो कर विरोध प्रदर्शन किया। कार्डधारियों का आरोप था कि कोटेदार द्वारा न सिर्फ घटतौली की जा रही है वरन राशन वितरण में भी पूरी तरह मनमानी बरती जा रही है। इसके चलते लगातार दौड़ लगाने के बाद भी काफी लोगों को महीने का अनाज तक नहीं मिल पाता। जिम्मेदारों से की गयी शिकायत के बाद भी आरोपी कोटेदार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल गांव के निवासी रामपाल, रामसूरत, दुर्गेश, गीता, सुषमा, शांति, राजितराम ने बताया कि कोटेदार की मनमानी से सभी कार्डधारी परेशानहाल हैं। कोटेदार द्वारा माह में दो बार मिलने वाला राशन भी सिर्फ एक बार ही देकर उठान न मिलने की बात कह कर कार्डधारियों को टरका दिया जाता है।
विज्ञापन

इसका विरोध करने पर कोटेदार के लोग शिकायतकर्ता को धमका कर चुप करा देते हैं। परेशान राशनकार्ड धारकों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही आरोपी कोटेदार के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं की गयी तो गांव के लोग एकजुट होकर कलेक्ट्रेट के निकट अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू करने को बाध्य होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed