फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demonstrated against rising inflation

बढ़ती महंगाई को लेकर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Aug 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Demonstrated against rising inflation
अपनी मांगों को लेकर पैदल मार्च करते बहुजन मुक्ति पार्टी व राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के पदाधि? - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। बढ़ती महंगाई व शिक्षक भर्ती में ओबीसी सीट पर सामान्य अभ्यर्थियों की भर्ती किए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा व बहुजन मुक्ति पार्टी ने संयुक्त रूप से कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन किया। पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार बढ़ रही महंगाई से आम जनता पूरी तरह से त्रस्त हो चुकी है, लेकिन जिम्मेदारों की ओर से इसे लेकर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। इससे पहले एकजुट कार्यकर्ताओं ने अकबरपुर पुराने तहसील तिराहे से कलेक्ट्रेट तक पदमार्च भी किया।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट के निकट प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष सियाराम यादव ने कहा कि लगातार महंगाई में वृद्धि हो रही है। पेट्रो पदार्थों के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे आम नागरिकों का घरेलू बजट पूरी तरह गड़बड़ा गया है। बढ़ती महंगाई से आम नागरिक पूरी तरह से त्रस्त हैं। महंगाई पर अंकुश पाने की मांग लंबे समय से आम नागरिकों की ओर से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। इस प्रकार की उपेक्षा कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सत्ता में बैठे लोग आमजन की बातें तो करते हैं, लेकिन उनकी मुश्किलों को दूर करने के लिए कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन

बहुजन मुक्ति पार्टी के जिला उपाध्यक्ष जयप्रकाश गुड्डू ने कहा कि 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले में ओबीसी सीट पर भी सामान्य अभ्यर्थियों की भर्ती की जा रही है। इसका विरोध किया जा रहा है, लेकिन अब तक जिम्मेदारों ने कोई कदम नहीं उठाया है। इसे लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। बाद में राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया। इस मौके पर साजन राजभर, सुरेश पटेल, रामसुरेश, उर्मिला, संदीप, प्रवीण, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed