फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand raised for the removal of the Chief Election Commissioner.

Ambedkar Nagar News: मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की उठाई मांग

Sun, 04 Oct 2026 10:35 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
Demand raised for the removal of the Chief Election Commissioner.
कटेहरी में रविवार शाम मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर निकली पदयात्रा में कार
कटेहरी। मताधिकार और लोकतांत्रिक अधिकारों के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार शाम कटेहरी में विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव के आह्वान पर कार्यकर्ता कटेहरी ब्लॉक चौराहे पर जुटे और चुनावी प्रक्रिया को लेकर पार्टी की ओर से उठाए जा रहे सवालों के विरोध में आवाज बुलंद की।
विज्ञापन

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कटेहरी के पूर्वी से लेकर पश्चिमी छोर तक पद यात्रा की। जिलाध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव ने चुनावी प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मताधिकार के साथ खिलवाड़ का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी और उन्हें पद से हटाने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि मताधिकार प्रत्येक नागरिक का लोकतांत्रिक अधिकार है। उन्होंने कहा कि चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर कांग्रेस लगातार सवाल उठा रही है। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed