{"_id":"574f21024f1c1baa48109320","slug":"demand-for-the-right-of-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलंद की किसानों के हक की आवाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलंद की किसानों के हक की आवाज
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Wed, 01 Jun 2016 11:23 PM IST
विज्ञापन
अंबेडकरनगर कलेक्ट्रेट के निकट बुधवार को मांगों को लेकर धरना-प्रदर्शन करते भाकियू पदाधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय किसान यूनियन महिला प्रकोष्ठ ने बुधवार को कलेक्ट्रेट के निकट विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया। कहा गया कि जिले के किसान कई समस्याओं से जूझ रहे हैं लेकिन तमाम मांग के बाद भी इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है।
विज्ञापन
चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। जिलाध्यक्ष अंजली ने कहा कि लंबे समय से किसान विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। नहरों में पानी न आने एवं ज्यादातर राजकीय नलकूप खराब होने से उनके समक्ष सिंचाई का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
किसान खाद व बीज के लिए इधर-उधर भटकने के लिए मजबूर हो रहे हैं। किसानों की समस्याओं को दूर करने की मांग लंबे समय से की जा रही है लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा सका है। वक्ताओं ने कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में तालाबों की भूमि पर कब्जा किया जा रहा है।
विज्ञापन
शिकायत के बावजूद इस तरफ कोई ठोस कदम नहीं उठाया जा रहा है। नतीजतन तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे का दौर जारी है। टांडा स्थित एक केरोसिन डिपो पर घटतौली की शिकायत लंबे समय से की जा रही है लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जा सकी है।
चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस दौरान मालती, सावित्री, कृष्णावती, कलावती, सुमन, पूनम व खुशनुमा बानो आदि मौजूद रहीं।