फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Demand for strict punishment to policemen

पुलिसकर्मियों को सख्त सजा देने की मांग

Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Demand for strict punishment to policemen
अंबेडकरनगर। कानपुर के कारोबारी मनीष गुप्त की गोरखपुर में पुलिस पिटाई से हुई मौत को लेकर जनपद के व्यापारी व आम नागरिक आहत हैं। लोग सरकार से दोषी पुलिस कर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शनिवार को सामाजिक कार्यकर्ताओं और व्यापार मंडल के नेतृत्व में लोहिया चौक से कैंडल मार्च निकाल दिवंगत व्यापारी को श्रद्घांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता अनिल मिश्र ने कहा कि पुलिस की इस कार्यशैली से पूरा देश आहत है। ऐसे पुलिस कर्मियों को सख्त से सख्त सजा दिए जाने की जरूरत है। मौके पर संतोष मोदनवाल, जितेंद्र मद्धेशिया, विशाल अग्रहरी, अमित बंका, रमेश सेठ, गुड्डू चौरसिया, विनोद लोहिया, मुकुंद मोदनवाल, शिवम अग्रहरी, जमाल अहमद, भारत शुक्ला, जितेंद्र पाल आदि मौजूद रहे। बसखारी में वैश्य समाज एवं स्थानीय लोगों के द्वारा कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत मनीष गुप्त को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन

इससे पहले अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य युवा महासभा जिलाध्यक्ष ओमकार गुप्त के नेतृत्व में काफी लोग बसखारी के रामलीला मैदान में एकत्रित हुए। कैंडल जलाकर बसखारी बाजार का भ्रमण किया। पूर्वी चौराहा मठिया माई के पवित्र धर्मस्थल पर पहुंच कर कैंडल मार्च का समापन हुआ। वक्ताओं ने घटना पर नाराजगी जाहिर की और सरकार से अविलंब सख्त कार्रवाई करते हुए दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्घ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। मौके पर विनोद गुप्त, रविकांत, पवन अग्रहरि, अभिषेक गुप्त, मोनू अग्रहरि, बाबा शंभूनाथ, जनार्दन गुप्त, राजा गुप्त, निखिल मोदनवाल, शिवकुमार मद्धेशिया, बंटी, रोशनलाल निषाद, दिनेश कुमार गुप्त व शिवम गुप्त आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed