{"_id":"62643f8322413c399430f159","slug":"deled-exam-from-tomorrow-at-three-centers-ambedkar-nagar-news-lko627503749","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन केंद्रों पर डीएलएड परीक्षा कल से
विज्ञापन
बसखारी (अंबेडकरनगर)। जिले में डीएलएड की परीक्षा की तैयारी अंतिम चरण में है। 25 अप्रैल से कुल तीन सेमेस्टरों की परीक्षाओं में लगभग तीन हजार परीक्षार्थी हिस्सा लेंगे। सुबह 10 बजे से परीक्षा शुरू होगी। परीक्षार्थियों को निर्धारित समय से 20 मिनट पहले परीक्षा केंद्र में प्रवेश दे दिया जाएगा। डायट प्राचार्य मनोज कुमार गिरि ने बताया कि परीक्षा की सारी तैयारियां तेजी से पूरी की जा रही हैं।
डायट प्राचार्य ने बताया कि जिले में 25, 26 व 27 अप्रैल को द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षाएं होंगी। 28 एवं 30 अप्रैल व 2 मई को तृतीय सेमेस्टर की परीक्षा होगी। दोनों सेमेस्टरों की परीक्षा के लिए कौमी इंटर कॉलेज टांडा व आदर्श जनता इंटर कॉलेज टांडा को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 4, 5, 6 मई को एसबी नेशनल इंटर कॉलेज बसखारी में होगी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा सुबह 10 बजे से शुरू होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने से 20 मिनट पहले केंद्र के अंदर प्रवेश दिया जाएगा। निर्धारित समय के बाद किसी को भी परीक्षा कक्ष में प्रवेश नहीं मिलेगा। परीक्षा केंद्र से 100 मीटर की दूरी में किसी भी व्यक्ति का प्रवेश पूर्णतया वर्जित रहेगा। परीक्षाओं को शुचितापूर्ण ढंग से नकल विहीन संपन्न कराने के उद्देश्य से समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को दिशा-निर्देश दे दिए गये हैं।
विज्ञापन
परीक्षा प्रभारी श्याम बिहारी बिंद ने बताया कि उक्त परीक्षा को शासन की मंशा के अनुरूप सकुशल संपन्न कराने के लिए केंद्रों पर दो-दो पर्यवेक्षकों के साथ स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती रहेगी। इसके अलावा डायट प्राचार्य व डीआईओएस के नेतृत्व में दो सचल दल का भी गठन डीएम ने किया है। परीक्षार्थियों को सलाह दी जाती है कि वे प्रवेश पत्र पर अंकित सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
उन्होंने बताया कि परीक्षा को लेकर कई अहम बदलाव किए गये हैं। जिन प्रश्न पत्रों के मध्य अंतराल 30 मिनट का है, उनके परीक्षार्थियों को प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने पर केंद्र से बाहर जाने की अनुमति नहीं होगी। ऐसे परीक्षार्थी परीक्षा कक्ष में अपने स्थान पर बैठे रहेंगे। परीक्षा की शुचिता को लेकर अत्यंत कड़े प्रबंध रहेंगे। यदि कहीं कोई अनुचित सूचना मिलेगी तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई होगी।