फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Deepotsav celebrated with gaiety, lots of fireworks

उल्लास के साथ मना दीपोत्सव, खूब हुई आतिशबाजी

Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Deepotsav celebrated with gaiety, lots of fireworks
अंबेडकरनगर के कोटवा महमदपुर में दीपोत्सव पर्व के मौके पर पटाखा फोड़ते युवक। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। जिले में गुरुवार को दीपपर्व उल्लास के साथ मना। पूरे दिन जहां बाजारों में रौनक देखने को मिली, वहीं शाम होने के साथ रंग बिरंगी लाइटों से सजीं इमारतें आकर्षण का केन्द्र बनीं। घरों में विधि विधान से पूजन अर्चन कर हर कोने को रोशन करने का सिलसिला शुरू हुआ। चारों तरफ रंगबिरंगी रोशनी के बीच आतिशबाजी का दौर भी चलता रहा। आसमान में फूट रहे पटाखों का बच्चों व युवाओं ने खूब लुत्फ उठाया। घरों में भगवान गणेश व लक्ष्मी की विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। सभी ने सोशल मीडिया के माध्यम से भी एक दूजे को बधाई दी।
विज्ञापन

दीपोत्सव पर शाम होने के साथ ही समूचा जिला रंग बिरंगी रोशनी से नहा उठा। रंग बिरंगी झालरों से सजी इमारतें लोगों को अपनी तरफ आकर्षित कर रही थीं। जिला मुख्यालय समेत ग्रामीण क्षेत्रों में विधि विधान से भगवान गणेश व लक्ष्मी की पूजा अर्चना हुई। इसके बाद चारों ओर उजाला करने की मुहिम शुरु हुई। मोमबत्तियों व दीपों से घरों को रोशन किया गया। घरों को रोशन करने के साथ ही आतिशबाजी का दौर भी चला। युवाओं व बच्चों ने आतिशबाजी का लुत्फ उठाया। दीपावली लेकर जहां व्यापारियों में खासा उत्साह था, वहीं गुरुवार पूरे दिन मिठाई, चिउरा, लईया, पटाखों सहित अन्य दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ जुटी।
विज्ञापन

अच्छे व्यापार से व्यापारी भी खासा उत्साहित दिखे। दीपावली पर्व के मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता बनाए रखने के लिए पुलिस व प्रशासनिक टीम भी सक्रिय रही। एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था को दुरुस्त रखने के साथ ही सुचारु आवागमन की व्यवस्था की गई थी, वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में भी पुलिसकर्मी गश्त पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed