फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death of one in a road accident

सड़क हादसे में एक की मौत

Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Death of one in a road accident
अंबेडकरनगर। विभिन्न थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में पांच लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां एक को मृत घोषित कर दिया गया जबकि एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगाया था।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र अकबरपुर अंतर्गत अहरिया गांव निवासी मोहम्मद अजीज (48) सोमवार देर शाम बाजार से साइकिल से घर जा रहा था। अहरिया मोड़ के निकट तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। सांस चलने की उम्मीद में उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

वहीं, पड़ोसी जनपद सुल्तानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दोस्तपुर निवासी जमाल (30) मंगलवार दोपहर बाइक से अकबरपुर जा रहा था। बेवाना के निकट उधर से गुजर रही तेज रफ्तार जीप ने उसे कुचल दिया। उसे जिला अस्पताल ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अलीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत सद्दरपुर निवासी सोनू (30) मंगलवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय अरिया बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत शहजादपुर निवासी राहुल कुमार (36) सोमवार देर शाम बाइक से कटेहरी से अकबरपुर जाने के दौरान अन्नावां बाजार के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया।

उधर, बसखारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बसखारी निवासी रणजीत (25) सोमवार देर शाम बाइक से घर जाने के दौरान बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed