{"_id":"5fa040118ebc3e9bd012662d","slug":"death-attack-accused-arrested-ambedkar-nagar-news-lko5483155105","type":"story","status":"publish","title_hn":"जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जानलेवा हमले का आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसखारी। घर में घुसकर जानलेवा हमले के मामले में हंसवर थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार हंसवर थाना अंतर्गत दौलतपुर गांव निवासी विनोद कुमार व अर्जुन गुप्ता के बीच एक पेड़ को लेकर विवाद चला आ रहा था।
बताया जाता है कि 3 अगस्त को विनोद अपने साथियों के साथ पेड़ काटने लगा। इस पर जब अर्जुन पक्ष ने विरोध किया तो आरोप के अनुसार विपक्षियों ने अर्जुन पक्ष पर हमला बोल दिया। इसमें अर्जुन, उसके पुत्र राहुल, पत्नी निर्मला को चोटें आईं। बाद में पुलिस ने निर्मला की तहरीर पर विनोद, अनिरुद्ध, विशाल, विवेक व रामविनय के विरुद्ध विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया।
एसओ हंसवर प्रदीप सिंह ने बताया कि सोमवार सुबह मुखबिर से सूचना मिली कि एक आरोपी विनोद घर पर मौजूद है। इस पर पुलिस ने गांव पहुंचकर उसके घर दबिश देकर विनोद को गिरफ्तार कर लिया। बाद में उसे जेल भेज दिया गया। बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।