फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Death

व्यापारी की मौत के मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज न होने पर किया प्रदर्शन

Tue, 03 Nov 2020 10:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
Death
आलापुर। किराना व्यवसायी की मौत के मामले में हत्या का केस दर्ज कराने को लेकर मंगलवार को पीड़ित परिवार ने व्यापार मंडल के सदस्यों के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया। पुलिस-प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए पुलिस पर मामले में लीपापोती का आरोप लगाया गया। बाद में विधायक अनीता कमल के हस्तक्षेप पर मामला शांत हो सका। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी।
विज्ञापन

बीती 27 अक्तूबर को घर से निकले राजेसुल्तानपुर थाना अन्तर्गत तिकोरिया गांव निवासी किराना व्यवसायी सुभाष का शव गोरखपुर के बेलघाट थाना अन्तर्गत छितौना में नदी के किनारे मिला था। मामले में परिवारीजनों की तहरीर पर पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की थी। शव मिलने के बाद परिवारीजन मामले में हत्या का केस दर्ज करने की मांग करने लगे। हत्या का केस न दर्ज होने पर मंगलवार को परिवारीजन व व्यापार मंडल के सदस्यों ने तहसील मुख्यालय पर पहुंचकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

धरना-प्रदर्शन के बीच तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस में भागीदारी करने आईं विधायक अनीता कमल ने मौके पर पहुंचकर उनकी समस्या को सुना और केस दर्ज कराने के लिए आश्वस्त किया। साथ ही थानाध्यक्ष को निर्देश दिया। विधायक के आश्वासन पर मामला शांत हो सका। उधर, थानाध्यक्ष ने बताया कि पूर्व में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी। शव मिलने के बाद अब अज्ञात के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed