{"_id":"5f5fb07a8ebc3efbc22f0c31","slug":"death-ambedkar-nagar-news-lko5401661115","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंबेडकरनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता को जलाकर मार डालने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबेडकरनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता को जलाकर मार डालने का आरोप
Mon, 14 Sep 2020 11:33 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबेडकरनगर
Published by: लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर में दहेज के लिए नवविवाहिता को जलाकर मार डालने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके पक्ष ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दहेज हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उधर घटना के बाद ससुरालीजन घर छोड़कर भाग गए।
मामला अहिरौली थाना अंतर्गत खेवार गांव का है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी अनूप की 22 वर्षीय पत्नी जूही की रविवार देर शाम संदिग्ध परिस्थितियों में जलने से मौत हो गई। आरोप है कि घटना की सूचना मृतका के मायके पक्ष को देने की बजाए शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी शुरू कर दी। गांववालों ने सोमवार सुबह घटना की सूचना मृतका की मां इब्राहिमपुर थाना अंतर्गत नंदापुर निवासी फूला देवी व उसके भाई प्रवीण को दी। इससे पहले की मायके पक्ष के लोग खेंवार पहुंचते, ससुरालीजन शव छोड़कर भाग खड़े हुए।
मायके पक्ष ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में मृतका की मां फूला देवी ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए बेटी को जलाकर मार डालने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। एसओ अहिरौली प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दहेज हत्या का केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
उधर, जूही के भाई प्रवीण ने बताया कि उसकी बहन का विवाह 29 जून 2020 को खेंवार निवासी अनूप के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही उसकी बहन को दहेज के लिए प्रताड़ित किया जाने लगा। कई बार जूही ने इसकी शिकायत भी दर्ज कराई थी। आरोप लगाते हुए कहा कि रविवार देर शाम ही ससुरालीजन ने उसकी बहन को जलाकर मार दिया, लेकिन सूचना नहीं दी। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी, जिसके बाद वे सभी वहां पहुंचे। हालांकि उस समय ससुरालीजन शव छोड़कर भाग खड़े हुए थे।