{"_id":"4281ca2d99e31703061bc4a9755713cb","slug":"deadbody-found-hanging-from-tree-suspective-murder-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ पर लटकी मिली युवक की लाश
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 22 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
न्यौरी चौराहे के पूरब स्थित जयभारत जूनियर हाईस्कूल के पास से सोमवार सुबह कुछ ग्रामीण गुजर रहे थे। तभी उन्हें विद्यालय परिसर में लगे बबूल के पेड़ पर एक युवक का शव लटका दिखा।
विज्ञापन
स्कूल में पेड़ पर लाश लटकी मिलने की सूचना फैलते ही आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग वहां जुट गए। खबर पाकर पुलिस भी पहुंच गई और ग्रामीणों की मदद से शव को पेड़ से उतारा गया। आलापुर एसओ सुधांशु चौधरी ने बताया कि पैंट-शर्ट पहने इस युवक के पास से ऐसा कोई सामान नहीं मिल सका, जिससे उसकी पहचान हो सके।
विज्ञापन
मृतक की शर्ट पर शिवम टेलर लालकुआं गाजियाबाद का लेबल लगा मिला है। एसओ का कहना है कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मृतक की शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
वहीं, ग्रामीणों के अनुसार मृतक के कपड़ों पर मिट्टी लगी थी, मगर लाश के नीचे पड़ीं चप्पलें बिल्कुल साफ थीं। उसके दाहिने हाथ पर चोट का निशान भी मिला है। ऐसे में प्रथम दृष्टया युवक की हत्या किया जाना प्रतीत हो रहा है। माना जा रहा है कि युवक की अन्यत्र हत्या करके उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए शव यहां लाकर पेड़ पर लटकाया गया है।