फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body thrown on the canal after killing a beautician

ब्यूटीशियन की हत्या कर नहर किनारे फेंका शव

Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:04 PM IST
विज्ञापन
Dead body thrown on the canal after killing a beautician
बसखारी। घर से दुल्हन सजाने के लिए निकली ब्यूटी पार्लर संचालिका की शुक्रवार को हत्या कर उसका शव बीबीपुर नहर के किनारे फेंक दिया गया। क्षेत्र में महिला का शव मिलने से लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक पहले कहीं अन्यत्र हत्या की गई। इसके बाद शव को नहर किनारे ठिकाने लगा दिया गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर बसखारी पुलिस के अलावा एसपी आलोक प्रियदर्शी, एएसपी संजय राय ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। उसके चेहरे पर चोट के निशान भी पाए गए। मृतका के पास से मिले आधारकार्ड से उसकी पहचान ज्योति (26) पत्नी विवेक कुमार निवासी समरुपुर रामपुर सकरवारी, थाना बेवाना के रूप में हुई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस मामले में पति ने बसखारी थाने में अज्ञात के खिलाफ तहरीर देकर हत्या का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

महिला के पति विवेक के मुताबिक ज्योति रामपुर सकरवारी बाजार में ब्यूटी पार्लर का संचालन करने के साथ ही आजीविका मिशन से भी जुड़ी थी। बीते गुरुवार को बरियावन में किसी फल वाले के यहां शादी में दुल्हन सजाने की बात कहकर घर से निकली थी। बताया जाता है कि ज्योति गुरुवार को अपने घर से निकलने के बाद अकबरपुर में बारात गली में स्थित अपने किरायेदार के यहां गई थी। इसके बाद वहां से भी शादी में दुल्हन सजाने की बात कहकर निकल गई। शुक्रवार को उसका शव बीबीपुर नहर के किनारे पड़ा मिला। उसके चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। विवेक ने कहा कि उनकी पत्नी की हत्या कर शव नहर के किनारे फेंक दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस इस मामले में आवश्यक पूछताछ कर रही है। अभी तक पुलिस किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंच सकी है। ज्योति का एक ढाई वर्ष का पुत्र विराट भी है, जो चार माह की उम्र से ही ननिहाल में रहता है। ज्योति के मौत के बाद से ही पति, पुत्र समेत अन्य परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि इस मामले में हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच-पड़ताल चल रही है। सर्विलांस सेल की भी मदद ली जा रही है। हत्यारों की पहचान होने पर उन्हें गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed