{"_id":"6320cda98c26b424e90d4375","slug":"dead-body-thrown-in-canal-after-death-during-abortion-ambedkar-nagar-news-lko6481975192","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्भपात के दौरान मौत के बाद नहर में फेंका शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्भपात के दौरान मौत के बाद नहर में फेंका शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी/हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सिबलीपुर स्थित नहर में मिले कंकाल की शिनाख्त पुलिस ने भीटी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती के रूप में की है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर सभी तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि निजी अस्पताल में गर्भपात के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद उन लोगों ने शव नहर में फेंक दिया था।
एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि बीती 26 अगस्त को भीटी थाना क्षेत्र निवासी एक युवती लापता हो गई। जानकारी के बाद पुलिस ने खुलासे के लिए जांच शुरू कर दी। सुराग लगने पर पुलिस ने संदिग्धों की धरपकड़ की तो उन्होंने युवती का शव 12 सितंबर की देर रात सम्मनपुर थाना क्षेत्र में सिबलीपुर स्थित शारदा सहायक नहर से बरामद करवा दिया।
पुलिस ने अज्ञात के विरुद्घ अपहरण आदि का मुकदमा दर्ज किया था, लेकिन कंकाल मिलने पर भीटी थाना क्षेत्र के रेलवी निवासी संदीप कुमार, विवेक पाल तथा महरुआ थाना क्षेत्र के जैतूपुर निवासी विमलेश कुमार के विरुद्ध दलित उत्पीड़न, गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर लिया। इन सभी आरोपियों को पहले ही पकड़ लिया गया। मंगलवार को इनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन
दो युवकों से चल रहा था प्रेम प्रसंग
एसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि युवती का संदीप व विमलेश से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिनों ही दोनों को पता चला कि युवती पांच माह की गर्भवती हो चुकी है। विमलेश इन दिनों हरियाणा की एक कंपनी में काम कर रहा था। विमलेश ने गर्भपात कराने के लिए संदीप व दोस्त विवेक को तीन हजार रुपये भेजे थे। इसके बाद विवेक व संदीप युवती को 26 अगस्त को अहिरौली थाना क्षेत्र के अन्नावां बाजार के पास स्थित भारत अस्पताल के झोलाछाप चिकित्सक के पास गर्भपात कराने ले गए। गर्भपात के दौरान युवती की मौत हो गई। इसके बाद युवती के शव को ठिकाने लगा दिया गया। पुलिस अवैधानिक तौर पर गर्भपात कराने तथा लापरवाही से जान ले लेने को लेकर अब आरोपी झोलाछाप को भी मामले में गिरफ्तार करने की तैयारी में है। पुलिस के अनुसार झोलाछाप फरार है।
दो सौ किलोमीटर दूर फेंकना था शव
भीटी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया कि गर्भपात के दौरान जब युवती की मौत हो गई तो झोलाछाप डॉक्टर ने आरोपियों से कहा कि हम लोग फंसने न पाएं। इसलिए शव को कम से कम दो सौ किलोमीटर दूर फेंक दो। इसके बाद संदीप व विवेक ने मौत के बाद युवती के शव को बाइक पर रखा। उसे जिंदा साबित करने के लिए उसके मुंह पर मास्क लगा दिया, जिससे वह बीमार दिख सके। इसके बाद दोनों आरोपी शव को लंबी दूरी के स्थान पर ठिकाने लगाने के लिए निकल पड़े। हालांकि अकबरपुर से आगे बढ़ने पर उनका धैर्य जवाब दे गया। पकड़े जाने के डर से सिबलीपुर नहर के निकट शव को झाड़ियों में फेंक कर वे लौट गए।