फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of youth missing for two days found in pond

तालाब में मिला दो दिन से लापता युवक का शव

Tue, 06 Jul 2021 11:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 06 Jul 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
Dead body of youth missing for two days found in pond
अंबेडकरनगर। दो दिन पूर्व लापता हुए युवक का शव मंगलवार को सुबह अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत बहोरिकपुर गांव के बाहर स्थित एक तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले में छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बहोरिकपुर के कुछ ग्रामीण सुबह गांव के बाहर स्थित तालाब की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। तालाब में एक युवक का शव उतरा रहा था। जानकारी होने पर कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। इसी बीच शव की पहचान मनीष कुमार सिंह उर्फ ठाकुर (42) निवासी आलापुर थाना कादीपुर जनपद सुल्तानपुर के रूप में हुई। इस बीच जानकारी होने पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि मनीष लंबे समय से परिवार के साथ पहले बहोरिकपुर में किराए के मकान में रहता था। लगभग आठ माह से वह मिर्जापुर में किराए के मकान में रह रहा था। बीते रविवार को वह गाय चराने गया हुआ था। इसके बाद से नहीं लौटा। मनीष की पत्नी मधुबाला के अनुसार जब वह देर शाम तक वापस नहीं लौटे, तो काफी चिंता सताने लगी। काफी खोजबीन की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। इस बीच सोमवार की शाम तालाब में गाय का शव मिला। इसके बाद उनकी तलाश और तेज कर दी गई। मंगलवार को सुबह मनीष भी शव तालाब में उतराता मिला। कोतवाल ने बताया कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed