फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of youth found in Tamsa river, not identified

Ambedkar Nagar News: तमसा नदी में मिला युवक का शव, शिनाख्त नहीं

Tue, 16 Sep 2025 12:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 16 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dead body of youth found in Tamsa river, not identified
हजपुरा (अंबेडकरनगर)। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के सुल्तानगढ़ पुल के पास सोमवार सुबह तमसा नदी में एक लगभग 40 वर्षीय अज्ञात युवक का शव उतराता मिला। स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास शुरू किए।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, मृतक ने नीले रंग की चेकदार शर्ट, मेहंदी रंग का लोअर पहन रखा था और सिर पर गमछे का मुरैठा बांधा हुआ था। मृतक का चेहरा बुरी तरह छिला हुआ था। पुलिस ने कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। ग्रामीणों से पूछताछ में भी मृतक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिल सकी। आशंका जताई जा रही है कि शव पिछले 24 से 48 घंटे के भीतर नदी में पड़ा रहा होगा। हालांकि, पुलिस प्रारंभिक जांच में शव के बहकर आने की संभावना जता रही है, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि नदी में पानी की गहराई सिर्फ तीन से चार फीट है, ऐसे में शव के बहकर आने की संभावना कम लगती है। थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने बताया कि शव की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। आसपास के थानों से संपर्क कर गुमशुदगी के मामलों की जांच की जा रही है। शिनाख्त होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed