{"_id":"63e68dd17b70cd7406042d0d","slug":"dead-body-of-missing-elderly-found-in-river-ambedkar-nagar-news-c-13-1-83916-2023-02-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"अम्बेडकरनगर: पांच दिन पहले लापता बुजुर्ग का नदी में मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अम्बेडकरनगर: पांच दिन पहले लापता बुजुर्ग का नदी में मिला शव
Sat, 11 Feb 2023 12:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Sat, 11 Feb 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। पांच दिन पहले घर से लापता मंसूरगंज निवासी बुजुर्ग का शव शुक्रवार को गांव से आठ किलोमीटर दूर बंगालपुर गांव के पास सरयू नदी में मिला। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर छानबीन में जुट गई है।
मंसूरगंज निवासी रामनयन (60) चार फरवरी को शौच के लिए घर से सरयू नदी की तरफ गए थे। इसके बाद से वे घर नहीं लौटे। विलंब होने पर परिजनों ने खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। इसकी सूचना परिजनों ने जहांगीरगंज पुलिस टीम को भी दी।
पुलिस टीम व परिजन रामनयन की तलाश में जुटे थे कि इसी बीच शुक्रवार की शाम बंगालपुर गांव के पास नदी में एक शव दिखाई पड़ा।
सूचना पर पहुंची जहांगीरगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला। शव की पहचान रामनयन के रूप में हुई। थानाध्यक्ष विजय प्रताप तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
नदी के किनारे रामनयन का एक चप्पल मिला था। इससे नदी में डूबने की आशंका है। गुमशुदगी का प्रार्थना पत्र पहले मिला था। मामले में छानबीन की जा रही है।