फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dead body of a young man found on the bank of the river

नदी के किनारे मिला युवक का शव

Tue, 19 Oct 2021 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dead body of a young man found on the bank of the river
भीटी। थाना क्षेत्र के अंतर्गत भीटी कस्बे के निकट से होकर गुजरने वाली बिसुही नदी के किनारे मंगलवार को संदिग्ध हालात में युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार को दोपहर कुछ ग्रामीण कस्बे के बाहर स्थित बिसुही नदी की तरफ गए, तो वहां का दृश्य देखकर सन्न रह गए। नदी के किनारे कीचड़ में एक युवक का शव पड़ा था। कुछ ही देर में आसपास के ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। उसकी पहचान मनोज कुमार निषाद (30) निवासी बेला के रूप में हुई। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।
विज्ञापन

एसओ संजय कुमार पांडेय ने बताया कि मनोज भीटी बाजार में प्लाई की दुकान करता था। वह दुकान के ऊपरी भाग में रहता भी था। परिवारीजनों के अनुसार वह सुबह कस्बे के बाहर खेत की तरफ गया हुआ था। इसके बाद से वह घर नहीं लौटा। दोपहर में उसका शव नदी के किनारे मिला। बताया कि घरवालों ने बताया कि उसे दौरा आता था। आशंका है कि नदी के किनारे जाने पर उसे दौरा पड़ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण की स्पष्ट जानकारी हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed