{"_id":"63221e7720a7c8797d1ba728","slug":"dead-body-found-ambedkar-nagar-news-lko6483542177","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहर में मिला युवती का शव, हत्या की आशंका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कटेहरी (अंबेडकरनगर)। अहिरौली थाना क्षेत्र के अशरफपुर बरवां के निकट रसूलपुर गांव स्थित शारदा सहायक नहर में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की पहचान कराने का काफी प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
अहिरौली थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव के निकट से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर की तरफ बुधवार सुबह जब कुछ ग्रामीण गए तो वहां पानी में युवती का शव दिखा। इस पर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में तमाम ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंच गए और शव को पानी से बाहर निकाला। इसके बाद अहिरौली पुलिस को सूचित किया। कुछ देर बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
पुलिस ने शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। बाद में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शव को देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि मंगलवार रात ही युवती की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया गया। थानाध्यक्ष राजीव श्रीवास्तव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की सही जानकारी हो सकेगी। शरीर पर खरोंच का एक निशान है। इसके अलावा प्रत्यक्ष तौर पर कोई और निशान नहीं मिला है। (संवाद)