{"_id":"ccd0e358cd402c6801f9ce2a07834a44","slug":"dead-bodies-was-sent-to-posrpartam-digging-tomb-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रब खोदवाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रब खोदवाकर पोस्टमार्टम को भेजा गया शव
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मामले में ससुराली जनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। मृतका रेखा के पिता ने थाना हंसवर में बीते 14 सितंबर को अपराध पंजीकृत कराया था कि उसकी पुत्री की दहेज के कारण उसके पति अजय, सास व एक अन्य सहयोगी ने मिलकर जहरीला पदार्थ खिलाकर गत 9 सितंबर की रात हत्या कर के शव को गाड़ दिया है।
विज्ञापन
मृतका के पिता दीनानाथ चौरसिया निवासी ग्राम भरौली थाना कप्तानगंज जिला आजमगढ़ की तहरीर पर पुलिस ने विभिन्न धाराओं में आरोपियों के विरुद्घ प्राथमिकी दर्ज की। थानाध्यक्ष अरशद सिद्दीकी ने दफन शव को खोदवाकर पोस्टमार्टम करवाने के लिए जिला मजिस्ट्रेट से अनुमति प्राप्त किया।
विज्ञापन
शुक्रवार को अधिकारियों की मौजूदगी में शव को खोदवाकर निकाला गया। पंचनामा नामित मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार चन्द्रकांत त्रिपाठी ने भरा। विवेचक सीओ टांडा ने बताया कि मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद अग्रिम कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन