फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dargah team won the final match

अम्बेडकरनगर: दरगाह की टीम ने जीता फाइनल मुकाबला

Sat, 11 Feb 2023 12:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Feb 2023 12:23 AM IST
विज्ञापन
Dargah team won the final match
बसखारी (अंबेडकरनगर)। खान स्पोर्टिंग क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में निजामुद्दीननगर में शुक्रवार को क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो गया। दरगाह की टीम ने फाइनल मुकाबला जीतकर ट्राॅफी अपने नाम कर ली। आयोजन समिति ने खिलाड़ियों को सम्मानित कर हौसला बढ़ाया।
विज्ञापन





अध्यक्ष दरगाह मखदूम अशरफ इंतेजामिया कमेटी सैयद अजीज अशरफ, नदीम खान, सरफराज खान ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय जाना। फाइनल मुकाबला दरगाह व निजामुद्दीन नगर के बीच खेला गया। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करते हुए दरगाह की टीम ने निर्धारित छह ओवरों में चार विकेट के नुकसान पर 94 रन बनाए।
विज्ञापन





लक्ष्य का पीछा करने उतरी निजामुद्दीननगर की टीम पांच ओवरों में 65 रन पर सिमट गई। दरगाह की टीम ने फाइनल मुकाबला 29 रनों से अपने नाम कर लिया। आयोजन मंडल ने विजेता टीम के खिलाड़ियों को मोबाइल और मेडल देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को फर्राटा पंखा और मेडल देकर मनोबल बढ़ाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed