फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Dak sevaks demonstrated for demands

मांगों को लेकर डाक सेवकों ने किया प्रदर्शन

Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 29 Mar 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Dak sevaks demonstrated for demands
अंबेडकरनगर। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने समेत विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ के तत्वावधान में कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। अकबरपुर नगर स्थित डाकघर परिसर में प्रदर्शन करते हुए कहा गया कि न तो राज्य कर्मचारी का दर्जा दिया जा रहा है और न ही बीमा योजना का लाभ ही कर्मचारियों को मिल रहा है। जब भी इसे लेकर धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ पाती है। कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए मंडल अध्यक्ष प्रशांत सिंह ने कहा कि डाक सेवक अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी ईमानदारी के साथ कर रहे हैं। इसके बाद भी उनकी उपेक्षा की जा रही है। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग लंबे समय से की जा रही है, लेकिन इसे लेकर जिम्मेदारों द्वारा तनिक भी गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है। इससे डाक सेवकों का हक मारा जा रहा है। राज्य कर्मचारी का दर्जा दिए जाने की मांग को लेकर जब भी धरना-प्रदर्शन किया जाता है, तो सिर्फ आश्वासन ही दिया जाता है। इससे आगे प्रक्रिया नहीं बढ़ती है। यह कर्मचारियों के हित में कतई उचित नहीं है।
विज्ञापन

दिनेश दुबे, रामकुमार, केशव प्रसाद, रणविजय, धर्मराज, राधेरमण मिश्र आदि ने कहा कि कर्मचारियों को सामूहिक बीमा योजना का लाभ दिए जाने की मांग को भी नजरअंदाज किया जा रहा है। न तो पुरानी पेंशन बहाली की मांग को पूरा किया जा रहा है और न ही निजीकरण प्रक्रिया पर ही रोक लगाई जा रही है। इससे कर्मचारियों का हक मारा जा रहा है। कहा कि यदि शीघ्र ही उनकी मांगों का निस्तारण नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed