फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   current in cooler, women ingaerd

कूलर में उतरे करंट से झुलसी युवती, रेफर

Wed, 17 Jul 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jul 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
current in cooler, women ingaerd
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली अंतर्गत शहजादपुर निवासी एक युवती बुधवार सुबह घर की साफ-सफाई के दौरान कूलर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। जिला अस्पताल में प्रारंभिक इलाज के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। परिवारीजनों के अनुसार शहजादपुर निवासी मरियम (20) पुत्री मोहम्मद हसन बुधवार सुबह घर की सफाई कर रही थी।
विज्ञापन

इसी बीच वह करंट उतरे कूलर का स्विच ऑफ कर रही थी तभी वह उसकी चपेट में आ गई। गुहार पर पहुंचे घरवालों ने उसे कूलर से अलग किया। लेकिन तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सबसे पहले उपचार के लिए उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के बावजूद उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed