फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   current flow in stay wair

स्टे वॉयर में उतरे करंट से झुलसा अधेड़, ट्रॉमा रेफर

Wed, 10 Jul 2019 10:24 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
current flow in stay wair
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में एक महिला हैंडपंप में उतरे करंट, तो एक अधेड़ स्टे वॉयर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां अधेड़ की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

परिवारीजनों के अनुसार अहिरौली थाना अंतर्गत मिझौड़ा निवासी याकूब (52) पुत्र अशफाक बुधवार सुबह खेत में काम कर घर लौट रहा था। घर के निकट पहुंचने पर उसका हाथ विद्युत खंभे के स्टे वॉयर से छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। लोगों ने मौके पर पहुंचकर उसे वॉयर से अलग किया, लेकिन तब तक वह बेहोश हो चुका था। स्थानीय इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया। तमाम कोशिश के बावजूद उसकी तबियत में सुधार नहीं हुआ। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर भीटी थाना अंतर्गत भीटी निवासी एक महिला हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गई। परिवारीजनों के अनुसार भीटी निवासी शीला (40) पत्नी गिरिजेश बुधवार सुबह घर आंगन में लगे हैंडपंप से पानी निकालने पहुंची। हैंडपंप से टुल्लूपंप जुड़ा हुआ था। बताया जाता है कि तार कटा हुआ था। इससे हैंडपंप में करंट उतरा हुआ था। महिला ने जैसे ही हैंडिल पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई। घरवाले जब तक उसे हैंडपंप से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुकी थी। सीएचसी भीटी में इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed