{"_id":"5d1e2fe08ebc3e3c8e6ac4fc","slug":"current-ambedkar-nagar-news-lko4688915159","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हैंडपंप में उतरे करंट से झुलसी महिला, ट्रॉमा रेफर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। करंट की चपेट में आकर महिला और वृद्ध झुलस गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां हालत की गंभीरता को देखते हुए महिला को ट्रॉमा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया गया।
परिवारीजनों के अनुसार, अहिरौली थाना क्षेत्र के मिझौड़ा निवासी शमीमा (41) पत्नी एहतेशाम गुरुवार सुबह हैंडपंप से पानी निकालने पहुंची। हैंडपंप से मोटर जुड़ी थी। बताया जाता है कि इसका तार कटा था, जिससे हैंडपंप में करंट उतर आया। जैसे ही महिला ने हैंडपंप का हत्था पकड़ा, वह करंट की चपेट में आ गई। गंभीर रूप से झुलसी हालत में परिवारवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन तबीयत में सुधार होने की बजाए और बिगड़ गई। इस पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
उधर इसी थाना अन्तर्गत दरबन निवासी एक वृद्ध स्टे वायर में उतरे करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। परिवारीजनों के अनुसार गांव निवासी शंखलाल (65) पुत्र हंसराज गुरुवार सुबह खेत की तरफ जा रहा था। बताया जाता है कि खेत के निकट स्थित विद्युत खंभे के स्टे वॉयर से इस बीच उसका हाथ छू गया। उस समय उसमें करंट उतरा हुआ था, जिससे वह उसकी चपेट में आ गया। जब तक इर्दगिर्द मौजूद लोग उसे वॉयर से अलग करते, तब तक वह गंभीर रूप से झुलस चुका था। घरवालों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।