फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   CT scan facility increased in medical college

Ambedkar Nagar News: मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन की सुविधा बढ़ी

Fri, 31 Mar 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 31 Mar 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
CT scan facility increased in medical college
अंबेडकरनगर। राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सीटी स्कैन फिल्म के साथ-साथ अब रिपोर्ट भी मिलने लगी है। बीते दिनों ही यहां डॉ. अमित की तैनाती हुई है। हालांकि मरीजों को जांच के लिए एक हजार रुपये का भुगतान करना पड़ रहा है। सीटी स्कैन की फिल्म व रिपोर्ट मिलने से मरीजों को राहत मिली है।
विज्ञापन




लंबे इंतजार के बाद आखिरकार राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सीटी स्कैन की जांच तथा फिल्म के साथ-साथ रिपोर्ट की सुविधा भी मरीजों को मिलने लगी है। इससे मरीजों को काफी राहत मिली है। पूर्व में सीटी स्कैन मशीन की स्थापना के साथ ही टेक्नीशियन के रूप में बृजेश की तैनाती तो कर दी गई थी लेकिन रिपोर्ट के लिए किसी चिकित्सक की तैनाती नहीं थी।
विज्ञापन




नतीजतन सीटी स्कैन कराने वाले सिर्फ गंभीर किस्म के मरीजों को फिल्म तो मिलती थी लेकिन रिपोर्ट नहीं मिल रही थी। इससे मरीजों को मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। बीते दिनों ही शासन से मेडिकल कॉलेज में डॉ. अमित की तैनाती कर दी गई। इससे बाद मरीजों को फिल्म के साथ-साथ रिपोर्ट भी मिलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




हालांकि इसके लिए उन्हें एक हजार रुपये का भुगतान करना पड़ता है। अब तक सिर्फ जिला अस्पताल में ही सीटी स्कैन की सुविधा थी। वहां मरीजों को फिल्म के साथ रिपोर्ट भी मिलती है। जिला अस्पताल में यह जांच निशुल्क होती है जबकि मेडिकल कॉलेज में शुल्क देना पड़ रहा है।





राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में सीटी स्कैन कराने के बाद बाहर निकले सुल्तानपुर जनपद के अखंडनगर निवासी रामपियारे ने कहा कि यहां सीटी स्कैन जांच की समुचित व्यवस्था होने से काफी राहत मिली है। पहले इसके लिए जिला अस्पताल तक की दौड़ लगानी पड़ती थी। वहां अक्सर बिजली आदि समस्या के चलते सीटी स्कैन नहीं हो पाता था। ऐसे में निजी सेंटर का सहारा लेना पड़ता था।







मालीपुर निवासी रामलौट ने कहा कि यह अत्यंत सुखद है कि मेडिकल कॉलेज में भी सीटी स्कैन हो रही है। फिल्म के साथ-साथ रिपोर्ट भी मिल रही है। इसके लिए सिर्फ एक हजार रुपये का ही भुगतान करना पड़ता है। निजी सेंटर पर साढ़े तीन से चार हजार रुपये खर्च करने पड़ते थे। यह जांच निशुल्क की जानी चाहिए।





सीटी स्कैन सुचारू रूप से हो रही है। फिल्म के साथ-साथ मरीजों को रिपोर्ट भी दी जा रही है। प्रतिदिन औसतन 35 मरीजों की सीटी स्कैन हो रही है।
-डॉ. अमीरुल हसन, प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, सद्दरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed