फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Criminal

मुठभेड़ में बदमाशों की गोली से सिपाही घायल, जवाबी फायरिंग में बदमाश जख्मी

Sat, 17 Oct 2020 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 17 Oct 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Criminal
अंबेडकरनगर। जैतपुर पुलिस ने शुक्रवार रात मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। बदमाशों की फायरिंग में एक सिपाही को गोली लग गई, जबकि पुलिस की जवाबी फायरिंग में भी एक बदमाश घायल हो गया। घायल बदमाश व सिपाही की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक बाइक समेत लूट के 10 मोबाइल बरामद किए हैं। उनके कब्जे से एक तमंचा भी बरामद हुआ है। सभी बदमाशों को बाद में जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात जैतपुर पुलिस टीम थानाक्षेत्र के विजयनगर तिराहे पर वाहन चेकिंग कर रही थी। इस बीच एक बाइक से तीन युवक आते दिखाई पड़े। पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने पीछा किया तो बाइक पर बैठे बदमाश ने फायर झोंक दिया। इसमें सिपाही प्रदीप यादव घायल हो गया। इसके बाद पुलिस टीम की जवाबी फायरिंग में एक बदमाश भी घायल हो गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने तीनों को घेर कर दबोच लिया। तलाशी ली गई तो उनके पास से चोरी के 10 मोबाइल सेट, एक अवैध तमंचा व कारतूस बरामद हुआ। पुलिस टीम सभी को लेकर थाने आई। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने मोबाइल लूटने की बात स्वीकार की।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीनों की पहचान सुजीत कुमार व हरेंद्र यादव निवासी गोपरी चांदपुर, थाना जैतपुर व अरुण मौर्य निवासी नरायणपुर थाना जैतपुर के रूप में हुई। बाद में पकड़े गए अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया। एसपी ने बताया कि पुलिस लगातार ऐसे तत्वों की गिरफ्तारी के लिए प्रयासरत है। गिरफ्तारी टीम में जैतपुर एसओ राजेश कुमार गुप्त, एसआई कैलाश यादव, एसआई अवसाफ अली, सिपाही विपुल मलिक, राहुल गुप्त व प्रदीप कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed