फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Youth murdered in village

चाकू से गोदकर युवक की हत्या

Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 18 Aug 2017 11:12 PM IST
विज्ञापन

सम्मनपुर क्षेत्र में गुरुवार रात खाना खाकर घर से निकले युवक की गला रेतकर हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह एक विद्यालय के सामने युवक का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की। मृतक के पिता ने गांव के एक युवक के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया है। इसके बावजूद घटना की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। 

विज्ञापन


यह वारदात सिकंदरपुर में हुई। गांव निवासी नूर आलम (25) पुत्र निसार अहमद गुरुवार रात खाना खाने के बाद घर से बाहर निकला था। वह अक्सर खाना खाकर दोस्तों के साथ घूमने निकलता था। देर रात घर वापस लौटता लेकिन गुरुवार को वह लौटा नहीं। कुछ देर बाद परिवारीजन यह सोचकर सो गए कि देर रात तक वह लौट आएगा।
विज्ञापन


सुबह परिवारीजनों को नूर आलम बिस्तर पर नहीं दिखा तो उन्हें चिंता होने लगी। पड़ोसियों से जानकारी करने के साथ उसकी तलाश की। इस बीच पता चला कि सिकंदरपुर स्थित एक इंटर कॉलेज के सामने एक युवक का शव पड़ा है। वहां पहुंचे परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त नूर आलम के रूप में की।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके सिर, गले व सीने पर चाकू के कई निशान थे। इससे माना जा रहा है कि धारदार हथियार से हमलाकर नूर आलम की हत्या की गई। मौके पर काफी खून फै ला था। जमीन पर ऐसे निशान भी थे जैसे नूर आलम को घसीटा गया हो। इससे माना जा रहा है कि हमलावरों से उसकी भिड़ंत हुई होगी। 


घटना की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। एसओ रामअवतार ने गांव पहुंच छानबीन और पूछताछ की। एसओ के मुताबिक मृतक के पिता निसार अहमद की तहरीर पर सिकंदरपुर निवासी परवेज के विरुद्ध हत्या का केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है। हत्या का कारण स्पष्ट जानकारी नहीं हो सका है। परिवारीजनों से इस बारे में जानकारी की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed