फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   woman Death in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में महिला की मौत

Tue, 30 May 2017 10:46 PM IST
अंबेडकरनगर
अंबेडकरनगर Updated Tue, 30 May 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
woman Death in suspicious circumstances
डेमो - फोटो : demo pic
जहांगीरगंज थाना अन्तर्गत शहाबुद्दीनपुर गांव में सोमवार देर शाम एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर में पाया गया। मायके पक्ष ने जहां हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है, वहीं ससुरालवालों का कहना है कि महिला लंबे समय से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित थी। उसका इलाज भी चल रहा था। इसी से उसकी मौत हुई है। मायके पक्ष की मांग पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी की। मामले में पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव निवासिनी सुलेखा (32) पत्नी इंद्रजीत का शव घर में पाया गया। देखते ही देखते बड़ी संख्या में ग्रामीण भी मौके पर एकत्र हो गए। इसी बीच सूचना पर महिला के मायके राजेसुल्तानपुर थाना अनतर्गत माधवपुर गांव से भी परिवारीजन मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


मायके पक्ष के लोगों ने सुलेखा की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। साथ ही थाने पहुंचकर तहरीर देते हुए पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर शव को कब्जे में लेकर आवश्यक प्रक्रिया की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


उधर मृतका के पिता लालचंद्र ने बताया कि सुलेखा का विवाह वर्ष 2003 में इंद्रजीत के साथ हुआ था। विवाह के बाद से ही दोनों के बीच विवाद होता रहता था। कई बार सुलेखा मारपीट से ऊबकर मायके भी आई।


हालांकि बाद में सुलह समझौता कराकर उसे ससुराल भेज दिया गया। ससुराल पक्ष का कहना है कि सुलेखा को फेफड़े से संबंधित बीमारी थी। उसका इलाज आजमगढ़ जनपद के एक निजी अस्पताल में चल रहा था। उधर एसओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed