फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Woman death after childbirth

प्रसव के बाद महिला की मौत

Sat, 09 Mar 2019 10:40 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambdkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambdkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Sat, 09 Mar 2019 10:40 PM IST
विज्ञापन
Woman death after childbirth
बसखारी सीएचसी में हंगामे के बाद पहुंची पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
बसखारी। सीएचसी बसखारी में शनिवार शाम प्रसव के बाद महिला की मौत हो गई। इस पर परिवारीजनों के साथ ही वहां मौजूद अन्य लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। बसखारी थाने की पुलिस टीम ने परिवारीजनों को समझाया बुझाया, लेकिन वे कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। देर रात मामले को गंभीरता से लेते हुए सीएमओ ने स्टाफ नर्स समेत तीन के खिलाफ कार्रवाई की है।
विज्ञापन


    बताया जाता है कि बसखारी थाना क्षेत्र के भोजपुर निवासी जसवंत की पत्नी आरती (20) को प्रसव पीड़ा के बाद शनिवार सुबह 9 बजे बसखारी सीएचसी में भर्ती कराया गया। अपराह्न 4 बजे उसे पुत्र पैदा हुआ। परिवारीजनों के अनुसार शाम साढ़े 6 बजे करीब महिला की तबियत बिगड़ने लगी। उन्होंने इसकी जानकारी स्टाफ नर्स शशिबाला को देते हुए चिकित्सक डॉ. अंजुम आरा को बुलाने की बात कही। आरोप है कि शशिबाला ने यह कहते हुए चिकित्सक को बुलाने से इन्कार कर दिया कि कुछ ज्यादा तबियत नहीं खराब है। अभी कुछ देर में ठीक हो जाएगी। चिकित्सक को बुलाने की जरूरत नहीं है। इसी बीच महिला की मौत हो गई। 
विज्ञापन


महिला की मौत की जानकारी होते ही परिवारीजनों के साथ ही वहां मौजूद गांव के कुछ अन्य लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा शुरू कर दिया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग करने लगे। हंगामे की सूचना मिलते ही एसओ जेपी सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिवारीजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिवारीजन सीएमओ को बुलाए जाने व दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने की मांग करने लगे। उधर सीएचसी प्रभारी डॉ. मारकण्डेय प्रसाद ने कहा कि महिला की मौत हुई है। मामले में जांच कराई जाएगी। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है। कोई चूक पाई गई, तो कार्रवाई होगी।


स्टाफ नर्स समेत तीन पर हुई कार्रवाई
मामले को गंभीरता से लेते हुए स्टाफ नर्स शशिबाला को निलंबित कर दिया गया है व संविदा चिकित्सक अंजुम आरा की संविदा समाप्ति का पत्र भेजा जा रहा है। इसके अलावा पूरी व्यवस्था में शिथिल पर्यवेक्षण के लिए सीएचसी प्रभारी के निलंबन की संस्तुति की जा रही है।-डॉ. अशोक कुमार, सीएमओ 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed