{"_id":"9e80bca2d6f044b06c4cdf6fc3c40f3c","slug":"uncontrolled-truck-collision-several-vehicles-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2016 11:18 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक गुरुवार दोपहर रामनगर बाजार में बेकाबू एक ट्रक ने जयबजरंग इंटर कॉलेज की एक बस को टक्कर मार दी। इसके बाद चालक ट्रक लेकर भागने लगा, जिससे सामने से आ रही एक बोलेरो व एक बाइक को भी उसने टक्कर मार दी। इससे बाजार में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन
बस व बोलेरो में बैठे लोगों को तो चोट नहीं आई, लेकिन बाइक सवार नीबा हुसेनपुर निवासी 21 वर्षीय सौरभ तिवारी पुत्र लालमणि गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका एक पैर बुरी तरह कुचल गया। घटना के बाद बाजारवासियों ने ट्रक को घेर लिया और चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन
कुछ लोगों ने चालक की पिटाई भी की। चालक की काफी पिटाई हो जाती, लेकिन कुछ गणमान्य लोगों ने मौके पर स्थिति को संभाल लिया। घायल बाइक सवार को तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी राहुल कुमार ने बताया कि ट्रक चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। ट्रक को सीज कर दिया गया है।
विज्ञापन