फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two women injured in the Harsh-firing, sent to the trauma center

हर्ष फायरिंग में दो महिलाएं घायल, ट्रॉमा सेंटर रेफर

Fri, 25 Nov 2016 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Fri, 25 Nov 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two women injured in the Harsh-firing, sent to the trauma center
Gun - फोटो : symbolic

कोतवाली क्षेत्र टांडा के अजमेरी बादशाहपुर गांव में गुरुवार देर रात वैवाहिक समारोह के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। दोनों को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। दोनों की हालत गंभीर बताई जाती है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज लिया है। 

विज्ञापन


अजमेरी बादशाहपुर ग्राम पंचायत के गांव सैदही का पूरा निवासी मंशाराम वर्मा के घर गुरुवार शाम वैवाहिक आयोजन था। उनकी पुत्री के विवाह में शामिल होने के लिए बड़ी तादाद में घराती व बाराती पहुंचे हुए थे। देर रात द्वारपूजा के बाद अचानक हर्ष फायरिंग शुरू हो गई। कुछ लोगों ने इसे रोकने का प्रयास भी किया।
विज्ञापन


हालांकि तब तक असावधानी वश हुई फायरिंग से वहां मौजूद गायत्री देवी (35) पत्नी छैलबिहारी व नन्हीं देवी (40) पत्नी त्रिभुवननाथ उसकी चपेट में आ गईं। दोनों के कंधे, पीठ व पैर में गोली लगी। गोली लगने से दोनों महिलाएं मौके पर गिर पड़ीं। इससे वहां अफरा-तफरी उत्पन्न हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


चीख-पुकार व भगदड़ के बीच वैवाहिक समारोह कुछ देर के लिए रुक गया। दोनों महिलाओं को आनन-फानन में टांडा सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद दोनों महिलाओं को जिला अस्पताल भेज दिया। वहां से हालत की गंभीरता को देखते हुए दोनों को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। 

घटना की जानकारी होने के बाद टांडा कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल का दौरा किया। वहां लोगों से आवश्यक पूछताछ की और उनका बयान दर्ज किया। बताया जाता है कि हर्ष फायरिंग की यह घटना अवैध असलहे के प्रयोग से हुई है लेकिन इसका खुलासा नहीं हो पाया है।


बाद में पुलिस ने घायल महिलाओं के परिवारीजनों की तहरीर पर अज्ञात के विरुद्ध मामले में केस दर्ज कर लिया। कोतवाल वकील सिंह यादव ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन कराई जा रही है। तत्परतापूर्वक कार्रवाई सुनिश्चित कराई जाएगी। घटना कैसे व किन परिस्थितियों में हुई है। इसकी जानकारी विवेचना में ही स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed