फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two village Secretary and former village chief charged ‌for Defalcation of 51 lakh rupees

दो ग्राम सचिव व पूर्व प्रधान ने किया 51 लाख गबन

Mon, 23 May 2016 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Mon, 23 May 2016 11:51 PM IST
विज्ञापन
Two village Secretary and former village chief charged for Defalcation of 51 lakh rupees
fraud - फोटो : demo pic

निर्मल भारत मिशन के तहत गांव में प्रसाधन कक्ष बनवाने के मामले में 51 लाख 60 हजार रुपये घोटाले के प्रकरण में पूर्व प्रधान व दो ग्राम पंचायत सचिवों के विरुद्ध थाना इब्राहिमपुर में केस दर्ज करा दिया गया है। बीते दिन डीएम विवेक ने मामले में सख्त रुख अपनाते हुए केस दर्ज कराने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन

 
बीते दिनों जिला प्रशासन से हुई शिकायत में कहा गया था कि विकास खंड टांडा के अवसानपुर गांव में वर्ष 2014-15 के दौरान निर्मल भारत मिशन के तहत 818 प्रसाधन कक्ष बनवाने के लिए ग्राम पंचायत के खाते में धन आहरित किया गया था। इसमें 818 के सापेक्ष 388 प्रसाधन कक्ष ही बनवाए गए जिसमें कुछ आधे-अधूरे हैं।
विज्ञापन


एक प्रसाधन कक्ष की लागत 12 हजार रुपये के हिसाब से 99 लाख 58 हजार 782 रुपये खाते में आया। आरोप के अनुसार तत्कालीन ग्राम प्रधान रेखा वर्मा व ग्राम पंचायत के दो सचिव जसवंत कुमार व विनोद कुमार गुप्त ने साठ-गांठ कर धन को विभिन्न मदों में खर्च दिखाकर चेक के माध्यम से भुगतान कर धन का बंदरबांट कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते चुनाव में वंशराज वर्मा प्रधान का चुनाव जीते और इस गबन की शिकायत उन्होंने उच्चाधिकारियों से की। इसकी जांच विकास खंड के सहायक विकास अधिकारी पंचायत नदीम रजा को सौंपी गई। जांच में उन्होंने पाया कि 818 प्रसाधन कक्ष के सापेक्ष मात्र 318 प्रसाधन कक्ष ही बनवाए गए हैं। शेष धन भी निकाल लिया गया है।

इस पर उन्होंने आरोपियों को 5 फरवरी 2016 को नोटिस देकर जवाब भी मांगा था लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। मामला संज्ञान में आने पर डीएम ने गत दिवस केस दर्ज कराने का निर्देश दिया।


इस पर एडीओ पंचायत नदीम रजा ने 51 लाख 60 हजार  रुपये गबन का मुकदमा थाना इब्राहिमपुर में तत्कालीन प्रधान रेखा वर्मा, तत्कालीन ग्राम सचिव जसवंत कुमार व विनोद कुमार के विरुद्ध दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष इब्राहिमपुर विजय सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध   मुकदमा पंजीकृत किया गया है। मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed