फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two thieves arrested

दो चोर गिरफ्तार

Thu, 21 Jan 2016 11:16 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 21 Jan 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि बीते बुधवार को कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय सिंह व श्रवण सिंह ने सिपाहियों के साथ टांडा अकबरपुर मार्ग पर इनामीपुर गांव के पास क्षेत्र भ्रमण के दौरान वाहन चेकिंग में दो शातिर चोरों को पकड़ लिया।

विज्ञापन


पकड़े गए चोरों के पास से चांदी के जेवर व नकदी बरामदगी के साथ चोरी की बाइक भी बरामद की गई है। पकड़े गए चोरों में जान मोहम्मद पुत्र दोस्त मोहम्मद के पास से एक जोड़ी चांदी का पायल, 3 जोड़ा बिछिया, 2 हजार नकद तथा ताज मोहम्मद उर्फ घोघे के पास से दो जोड़ा पायल, तीन हजार नकदी व बाइक बरामद की गई।
विज्ञापन


पकड़े गए दोनों चोर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला छज्जापुर के निवासी हैं। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि पकड़े गए दोनों अभियुक्तों ने बताया कि जेवर व नगदी 15 जनवरी की रात में त्रिलोकपुर गांव के कृष्णमोहन श्रीवास्तव, मोजनपुर गावं के सतीश के घर से चोरी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी पैसे से अकबरपुर के रमेश नाम के व्यक्ति से 10 हजार रुपए में चोरी की बाइक खरीदी थी। कोतवाली पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के विरुद्घ विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीकृत किया है। इस मामले में थाना अलीगंज पुलिस ने भी विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमे में रिमांड पर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed