फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   two real sisters died Dipping into the pool

तालाब में डूबकर दो सगी बहनों की मौत

Fri, 29 Jan 2016 10:13 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 29 Jan 2016 10:13 PM IST
विज्ञापन
two real sisters died Dipping into the pool

जलालपुर थाना क्षेत्र के अफताबाद निवासी निशा यादव अपनी दो पुत्री अंजू (6) व तन्नू (4) के साथ अपने मायके बसखारी थाना अन्तर्गत बुकिया मरौचा गांव में रहती है। उसका पति नरेंद्र मुंबई में एक निजी कंपनी में नौकरी करता है। अंजू प्राथमिक विद्यालय बुकिया मरौचा में कक्षा एक की छात्रा थी।

विज्ञापन


बताया जाता है कि नाम न लिखा होने के बाद भी छोटी बहन तन्नू भी बड़ी बहन के साथ स्कूल जाया करती थी। प्रतिदिन की तरह शुक्रवार को भी दोनों बहनों को उनके मामा संदीप यादव ने विद्यालय लाकर छोड़ा था। दोपहर साढ़े 11 बजे स्कूल से परिवारीजनों को सूचना मिली कि अंजू यादव विद्यालय से सटे तालाब में डूब गई है।
विज्ञापन


जानकारी मिलते ही परिवार के सदस्य व अन्य ग्रामीणों तालाब पर पहुंचे। ग्रामीणों ने अंजू के शव को तालाब से बाहर निकाला। शव देखते ही परिवारीजनों में कोहराम मच गया। इस बीच परिवारीजनों को छोटी बहन तन्नू की फिक्र होने लगी। उन्होंने ग्रामीणों के साथ उसकी तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


काफी देर तक जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो कुछ युवकों ने तालाब में कूदकर उसकी तलाश शुरू कर दी। लगभग आधे घंटे के  प्रयास के बाद तन्नू का शव भी तालाब में ही मिल गया। एक साथ दो सगी बहनों की मौत से परिवारीजनों में रोना-पीटना मच गया। इस बीच सूचना मिलने पर एसओ बसखारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप
परिवारीजनों ने घटना को लेकर विद्यालय प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। संदीप का कहना है कि जब दोनों बहनें अंजू व तन्नू विद्यालय में थीं तो वे तालाब तक कैसे पहुंची । कहा कि विद्यालय में अध्यनरत छात्र छात्राओं की सुरक्षा की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाध्यापक व शिक्षकों की है।

कहा कि पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसमें जो भी जिम्मेदार हो, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उधर प्रधानाध्यापिका उर्मिला ने बताया कि उन्हें तो कुछ नहीं मालूम । घटना कैसे व किन परिस्थितियों में हुई यह उन्हें नहीं पता।

मां रो रोकर है बुरा हाल
दो पुत्रियों की मौत से उनकी मां निशा को गहरा सदमा लगा है। वह बार बार बेहोश हो रही है। उसके दो ही पुत्रियां थीं। इनकी मौत से उसका सब कुछ समाप्त हो गया। वह बार बार अपनी पुत्रियों को याद कर रही है। लोगों की समझ में नहीं आ रहा कि वह उसे कैसे सांत्वना दें। घटना की सूचना पिता राजेंद्र को दे दी गई है।


प्रधानाध्यापिका समेत दो सस्पेंड
घटना के तत्काल बाद बीएसए डॉ राजबहादुर मौर्य ने अधीनस्थों के साथ विद्यालय का दौरा किया। वहां चहारदीवारी भी बनी पायी गई। विद्यालय प्रशासन की लापरवाही पाते हुए प्रधानाध्यापिका उर्मिला व एक अन्य सहायक अध्यापिका बबिता को सस्पेंड कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed