फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Truck, clashed car, five injured

ट्रक से भिड़ी कार, पांच घायल

Sat, 09 Jan 2016 11:05 PM IST
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 09 Jan 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
Truck, clashed car, five injured
आसपास मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। यहां एक की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां वृद्ध की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शुक्रवार रात्रि लगभग 11 बजे आजमगढ़ की तरफ से आ रही एक कार बसखारी चौराहे के निकट सड़क से सटकर खड़े गन्ना लदे ट्रक से जा भिड़ी। टक्कर के बाद कार में सवार लोगों के गुहार मचाने पर लोग मौके पर पहुंचे और उसमें सवार लोगों को किसी प्रकार बाहर निकाला।
विज्ञापन


घटना में अहिरौली थाना अन्तर्गत बदरियांव गांव निवासी वेदप्रकाश (49) पुत्र सर्वजीत, प्रेम तिवारी (40) पुत्र राजेंद्र, विकास (30) पुत्र हौसिला, विनोद (48) पुत्र शिवमूरत व सुशील (50) पुत्र घनश्याम को गंभीर चोटें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभी को सीएचसी बसखारी में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। यहां वेदप्रकाश की हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि कार में सवार लोग किसी कार्य से शुक्रवार सुबह आजमगढ़ गए थे, वहां से देर रात वापस घर लौट रहे थे।

अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक वृद्ध समेत तीन लोग घायल हो गए। बेवाना थाना अंतर्गत पियारेपुर गांव निवासी अवधेश (25) पुत्र दुर्गा प्रसाद शुक्रवार सायं बाइक द्वारा अकबरपुर से वापस घर जाते समय गांव के निकट पहुंचने पर बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

महरुआ थाना अंतर्गत रामचौरी गांव निवासी रामसूरत (60) पुत्र रामदास शनिवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

अकबरपुर थाना अंतर्गत ताजपुर गांव निवासिनी सिरिजना (40) पत्नी तुलसीराम को शनिवार दोपहर इल्तिफातगंज चौराहे के दी, इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। लोगों को अपनी तरफ आता देख चालक तेजी से वाहन लेकर भागा, लेकिन कुछ दूर जाने पर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खड़ी बस के पीछे टकरा गया।


हालांकि इसमें चालक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को सीएचसी टांडा भिजवाया, जबकि चालक व वाहन को अभिरक्षा में लेकर थाने चली गई। एसओ पवन कुमार ने बताया कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed