फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tractor overturned after collision truck

ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर पलटा

Sat, 19 Mar 2016 11:04 PM IST
अमरउजाला ब्यूरो
अमरउजाला ब्यूरो Updated Sat, 19 Mar 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
tractor overturned after collision truck
हादसे के बाद पलटा ट्रैक्टर। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

जानकारी के अनुसार अहरिया गांव निवासी सितारेहिंद  शनिवार सुबह अकबरपुर की तरफ ट्रॉली ट्रैक्टर से मोरंग लादकर जा रहा था। मौहरिया खानपुर गांव के पास अकबरपुर जलालपुर मुख्य मार्ग पर पहुंचा था कि इसी बीच जलालपुर की तरफ जा रही एक तेज रफ्तार ट्रक आ गई।

विज्ञापन


अनियंत्रित ट्रक ने  ट्रैक्टर में टक्कर मार दी। इससे ट्रॉली क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रैक्टर बगल स्थित गड्डे में जाकर पलट गई। ट्रॉली में मोरंग लदा था। महरुआ थाना क्षेत्र के बरामदपुर जरियारी गांव निवासी मुन्नीलाल (40) पुत्र गयादीन ट्रॉली पर बैठा था। टक्कर लगने के बाद वह ट्रॉली से उछल कर नीचे गिर पड़ा, और ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। घटना से मौके पर अफरा तफरी मच गई। टक्कर की आवाज सुनकर आस पास के लोग इकठ्ठा हो गए।
विज्ञापन


ट्रैक्टर के नीचे दबे युवक को बाहर निकाला गया। उपचार के लिए सरकारी एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चालक को भी चोटें आयी हैं। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर जलालपुर की तरफ भागने में सफल रहा। मृतक के परिजनों अकबरपुर थाने में अज्ञात ट्रक चालक के विरुद्घ तहरीर दे दी है। पुलिस मामले में छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed