{"_id":"883b4c5f9fa378be554e2cba089b5703","slug":"tractor-collision-wall-collapsed-child-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार ढही, बालक घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैक्टर की टक्कर से दीवार ढही, बालक घायल
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2015 10:04 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार देर सायं गांव निवासी राजबहादुर का 12 वर्षीय पुत्र अशोक घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान उधर से गुजर रहे ट्रैक्टर ने बाउंड्रीवॉल को टक्कर मार दी। इससे दीवार ढह गई।
विज्ञापन
बगल में खेल रहा अशोक दीवार के मलबे में दब गया। घटना से मौके पर चीख पुकार मच गई। गुहार पर परिवारीजनों समेत आसपास मौजूद ग्रामीण मौके की तरफ दौड़ पड़े।
आननफानन मलबा हटाकर बालक को बाहर निकाला गया। तब तक वह गंभीर रूप से घायल हो चुका था। उसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन