{"_id":"221e229984d96c25b8c806265624a8f2","slug":"three-injured-in-minor-disputes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, तीन घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में चटकीं लाठियां, तीन घायल
अमरउजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 23 Jun 2015 09:40 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के दस्तपुर गांव में मंगलवार सुबह मामूली विवाद में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चले। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
पुलिस ने घायलों को जिला चिकित्सालय में भर्ती कराकर छानबीन शुरू कर दी है।
दस्तपुर गांव में रहने वाली उर्मिला के घर का निर्माण हो रहा है। इसके लिए मंगलवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली से उसके घर में मिट्टी आई थी। जब ट्रैक्टर-ट्रॉली गांव निवासी शिवशंकर के घर के सामने से गुजरी, तो उसने अपने घर के सामने से निकलने से रोक दिया।
विज्ञापन
ट्रैक्टर चालक ने उर्मिला को जब इसकी जानकारी दी तो वो अन्य लोगों के साथ शिवशंकर के घर पहुंची और आम रास्ता बताते हुए ट्रैक्टर लाने की बात कहने लगी। इस पर पहले तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
फिर देखते ही देखते लाठी-डंडे चलने लगे। इसमें भुलेंद्र (40), उर्मिला (40) व उसका पुत्र सुरेश (14) घायल हो गया। पीड़ितों ने थाने जाकर तहरीर दी। एसओ ने बताया कि घायलों को जिला चिकित्सालय भर्ती कराकर छानबीन की जा रही है।