{"_id":"feed2164a286f34b64fb645daaaa48f1","slug":"threatening-mafiya-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"असलहों के साथ धमकाने पहुंचे गुर्गे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
असलहों के साथ धमकाने पहुंचे गुर्गे
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
Updated Tue, 21 Jul 2015 11:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माणाधीन महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज में निर्माण को लेकर विवाद चल रहा है। मंगलवार को हथियारों से लैस एक माफिया के कुछ गुर्गों के वहां धमकाने पहुंचने साथ वहां पहुंचने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन ने कई थानों की फोर्स के साथ छापा मारकर तलाशी ली। वहां कोई संदिग्ध चीज नहीं मिली। दो संदिग्ध लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया। हालांकि पूछताछ के बाद में उन्हें भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज में निर्माण कार्यों पर वर्चस्व को लेकर माफियाओं की नजर गड़ गई है। कुछ आपराधिक तत्व निर्माण कार्य में अपनी भागीदारी तय करने का प्रयास कर रहे हैं। इसी को लेकर तनातनी की नौबत है। बताया जाता है कि निर्माण कार्य में दबाव बनाने के लिए ही जिले के एक माफिया से जुड़े कुछ गुर्गे मंगलवार को निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज पहुंच गए।
विज्ञापन
असलहों से लैस इन गुर्गों के पहुंचते ही मेडिकल कॉलेज परिसर में अफरातफरी मच गई। सूचना पर सीओ टांडा आरके सिंह के नेतृत्व में फोर्स मेडिकल कॉलेज पहुंच गई। पुलिस टीम ने मेडिकल कॉलेज के सभी गेटों पर पहरा बैठा दिया। इसके बाद कॉलेज की तलाशी शुरू कर दी गई। पुलिस ने हास्टल में भी घुसकर तलाशी ली। काफी देर तक चले तलाशी अभियान के दौरान पुलिस को न तो कोई असलहा मिला और न ही कोई बदमाश।
विज्ञापन
अपर पुलिस अधीक्षक पंकज ने बताया कि कुछ आपराधिक किस्म के लोगों के पहुंचने की सूचना पर तत्काल छापेमारी कराई गई, लेकिन वहां कोई मिला नहीं। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि कौन लोग वहां पहुंचे थे।